चीन के शंघाई से जापान की राजधानी टोक्यो जा रही जापान एयरलाइंस की फ्लाइट JL8696 में बैठे यात्रियों में उस वक्त डर का माहौल था जब बोइंग 737 विमान अचानक 26 हजार फीट नीचे आ गया। इस दौरान ऑक्सीजन मास्क भी निकल आए और प्लेन में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने मान लिया था कि प्लेन क्रैश हो जाएगा। कुछ यात्री इतना डर गए थे कि उन्होंने अपने परिजनों के लिए वसीयत और चिट्ठी लिखना शुरू कर दिया था। घटना में कोई घायल नहीं हुआ और फ्लाइट ओसाका एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हो गई।
#SamacharPlusOTT #shanghai #china
