नोएडा में फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनाने वाले गिरोह का भांडा फूट गया है। थाना फेज 1 पुलिस ने सरगना अभिमन्यु गुप्ता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 66 फर्जी मार्कशीट, दो लग्जरी कार, एक स्कूटी, प्रिंटर मशीन, मोबाइल, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। फर्जी मार्कशीट बनाने के लिए ग्राहकों से 80 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक वसूले जाते थे। ये गिरोह पिछले डेढ़ साल से विभिन्न राज्यों के बोर्ड और विश्वविद्यालयों की फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनाता था।
#SamacharPlusOTT #noida #fakemarksheet
