उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 छात्रों से कम उपस्थिति वाले प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के आदेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बागपत में ज़ोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि एक ओर सरकार ‘स्कूल चलो अभियान’ चला रही है, वहीं दूसरी ओर स्कूल बंद करने की तैयारी कर रही है, बागपत में ऐसे 135 स्कूल हैं जिनमें छात्र संख्या कम है और वे बंद होने के कगार पर हैं। सोमेंद्र ढाका ने चेतावनी दी कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो आम आदमी पार्टी आमरण अनशन और उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के निजीकरण को गरीबों के खिलाफ साज़िश बताया।
#SamacharPlusOTT #baghpat #aamaadmiparty
