आगरा के थाना हरिपर्वत क्षेत्र में लापता हुए छात्र कुणाल का शव हाथरस के सेपऊ में एक कुएं से बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें कुणाल अपने दो दोस्तों के साथ एक्टिवा से घर से निकलता दिख रहा है। पुलिस ने दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुटी है।
#samacharplusott #agra #death
