राज्य न्यूज़

हरियाणा की नीलम आजाद को मिली जमानत, संसद भवन की सुरक्षा में सेंध का था आरोप

by | Jul 2, 2025 | न्यूज़

दिल्ली में संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार हरियाणा के जींद जिले के घसो गांव की रहने वाली नीलम आजाद को आखिरकार करीब 18 महीने बाद जमानत मिल गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को नीलम को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जेल से रिहा करने की अनुमति दी। नीलम के साथ ही इस मामले में शामिल रहे महेश कुमावत को भी जमानत दी गई है। इससे पहले इन दोनों की जमानत याचिकाएं ट्रायल कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई थीं।

कोर्ट ने नीलम को जमानत तो दी है, लेकिन उसके साथ सख्त शर्तें भी लगाई हैं। आदेश के मुताबिक, नीलम को दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही वह किसी भी प्रकार का मीडिया इंटरव्यू नहीं दे सकेगी और सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट या गतिविधि में शामिल नहीं हो पाएगी। यानी उसे मीडिया और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहना होगा।

गौरतलब है कि संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने की यह घटना दिसंबर 2023 में उस समय सामने आई थी, जब कुछ लोगों ने संसद परिसर में घुसकर सुरक्षा में बड़ी चूक का फायदा उठाने की कोशिश की थी। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें नीलम आजाद और महेश कुमावत भी शामिल थे। हाईकोर्ट ने दोनों की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद यह राहत दी है। अब यह देखना होगा कि केस की आगामी सुनवाई में कोर्ट किन तथ्यों के आधार पर फैसला सुनाती है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म