गोरखपुर में एक गरीब परिवार की कक्षा सात की छात्रा पंखुड़ी त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फीस माफ कराने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने छात्रा की परेशानी सुनकर फीस माफ कराने या उसका इंतजाम कराने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फीस के अभाव में छात्रा की पढ़ाई न रुके। छात्रा ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचाने की इच्छा भी जताई, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा किया।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #cmyogi
