उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 55 वर्षीय एक मनचले व्यक्ति ने राह चलती एक महिला को बैड टच किया। महिला ने अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार का तुरंत बदला लिया और उस मनचले को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आरोपी बड़ी ही चतुराई से मौके से फरार हो गया। क्योंकि मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति इस मामले को समझ नहीं पाया और आरोपी छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गया वही मौके पर लगे एक सीसीटीवी कमरे में इस व्यक्ति की ये करतूत कैद हो गई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने घटना पर संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर के कानूनी कार्रवाई कर के उसे जेल भेज दिया।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #molest
