भारत-पाक तनाव के बीच 8 मई को IPL 2025 को बीच में ही अनिश्चित काल के लिए रोक दिया था| अब दोनो देशों के बीच सीजफायर समझौते के बाद टूर्नामेंट को दोबारा चालू करने की योजना बन रही है|बता दें कि अभी कुल 17 मुकाबले खेले जाने हैं|अब कई सारे विदेशी खिलाड़ियों को लेकर अब ये खबर है कि वो IPL 2025 में खेलने के लिए वापस नहीं लौटेंगे|भारत-पाक विवाद के बाद कई विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए थे| दरअसल, IPL 2025 से BCCI ने उन खिलाड़ियों के लिए एक नया कानून बनाया है, जो बीच में ही लीग छोड़कर वापस लौट जाया करते थे या किसी बहाने लीग को स्किप करते थे| इस बार से वैसे विदेशी खिलाड़ियों के साथ BCCI सख्ती से पेश आ रही है| वैसे खिलाड़ियों को BCCI ने IPL में 2 साल के लिए बैन करने का फैसला लिया है|
इस लिस्ट में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जैसे मिचेल स्टार्क है| इसी तरह कंधे की चोट से उबर रहे जोश हेजलवुड के वापसी के आसार भी अब कम हैं और पैट कमिंस, ट्रेविस हेड का मुश्किल लग रहा है| इन सबकी प्रमुख वजह 11 जून से शुरू होने जा रहा WTC फाइनल बताया जा रहा है|

