राज्य न्यूज़

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में 13 की मौत

by | May 12, 2025 | न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार देर रात एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रायपुर-बालोदा बाजार रोड पर सारागांव के पास एक ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत हुई जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें नौ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। वहीं, 11 लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग छत्तीसगढ़ के चटौद गांव के रहने वाले थे। वे पास के बनसरिया गांव में एक पारिवारिक छठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे| बताया जा रहा है कि सारागांव के पास उनकी गाड़ी की एक तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे वाली जगह पर पहुंचते ही खरोरा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायलों को रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेज दिया| रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया और घायलों को जरूरी इलाज मुहैया कराया जा रहा है। 

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म