भारत-पाक तनाव के बीच का असर भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी पड़ता दिख रहा है| कई सेलेब्रिटी के शो रद्द हो गए हैं तो वहीं सलमान खान ने अपने यूके टूर पोस्टपोन को कर दिया है और इसकी जानकारी खुद उन्होनें ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है| वहीं दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच तनाव के कारण लंदन में शाहरुख खान और काजोल की प्रतिमा का अनावरण भी टाल दिया गया है| गौरतलब है कि शाहरुख खान और काजोल की DDLJ के एक सीन को दिखाती हुई मूर्ति लीसेस्टर स्क्वायर लंदन में लगाई जानी थी|
अरिजीत सिंह का शो और कमल हासन का ऑडियो लॉन्च भी पोस्टपोन हो गया है| वहीं दिग्गज सिंगर ऊषा उत्थुप का मुंबई शो भी भारत-पाक तनाव के बीच कैंसिल हो गया है| साथ ही तनाव के कारण तारक मेहता का उल्टा चश्मा कार्यक्रम रद्द करना पड़ा|

