August 18, 2026 | 4 : 16 PM

राज्य न्यूज़

‘प्लीज ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाइए’, ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की तो पवन खेड़ा ने कसा तंज

by | Aug 18, 2026 | ट्रेंडिंग, बड़ी ख़बरें

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय चुनाव प्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जिक्र किए जाने के बाद कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ज्ञानेश कुमार को लेकर ट्रंप पर तंज कसा।

पवन खेड़ा ने लिखा, “कृपया ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाएं और उन्हें वहीं रखें। हम अपनी ईवीएम भी अगली उपलब्ध फ्लाइट से भेज देंगे।” उन्होंने आगे लिखा कि भारत की ओर से “प्यार के साथ” यह किया जा सकता है।

ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली का किया जिक्र

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी मुहिम के दौरान भारत की चुनाव प्रणाली का उदाहरण दिया। ट्रंप अपने प्रस्तावित ‘SAVE America Act’ के समर्थन में लगातार जोर दे रहे हैं। इस कानून के तहत अमेरिका में मतदाता पंजीकरण के दौरान नागरिकता का प्रमाण देना और मतदाता की पहचान से जुड़ी आवश्यकताओं को लागू करना प्रस्तावित है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर दावा किया कि इस महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी प्रशासन से सवाल किया था कि वैध फोटो पहचान पत्र के बिना अमेरिका में चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं।

ट्रंप ने 2024 लोकसभा चुनाव का भी किया जिक्र

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के 2024 लोकसभा चुनाव का भी उदाहरण दिया। उन्होंने दावा किया कि भारत में 646 मिलियन से अधिक लोगों ने मतदान किया और 1 प्रतिशत से भी कम मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा कि भारत में प्रत्येक मतदाता के पास वैध फोटो पहचान दस्तावेज था।

ट्रंप ने इसी आधार पर अमेरिका में SAVE America Act को मंजूरी देने की जरूरत पर जोर दिया। प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अमेरिकी चुनावों में मतदाता पंजीकरण के दौरान नागरिकता का प्रमाण अनिवार्य करना है।

व्हाइट हाउस ने भी कानून का किया समर्थन

व्हाइट हाउस ने SAVE America Act का समर्थन करते हुए कहा है कि अमेरिका में मतदान के लिए पंजीकरण कराने वाले व्यक्ति का अमेरिकी नागरिक होना जरूरी है। यह विधेयक 29 जनवरी को पेश किया गया था और ट्रंप लगातार अमेरिकी कांग्रेस से इसे पारित करने की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, इस प्रस्तावित कानून को लेकर अमेरिका में राजनीतिक मतभेद बने हुए हैं। डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सांसदों के बीच इसे लेकर अलग-अलग राय है। अमेरिकी सीनेट के अवकाश पर जाने के कारण भी इस दिशा में तत्काल कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी।

इस बीच, ट्रंप की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ और मुख्य चुनाव आयुक्त के कथित सुझाव का जिक्र भारतीय राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की टिप्पणी को इसी राजनीतिक विवाद की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म