August 16, 2026 | 3 : 37 PM

राज्य न्यूज़

आजादी के नाम पर उद्दंडता नहीं चलेगी, ‘Gen-Z’ युवाओं के आचरण और सामाजिक गिरावट पर बोले स्वामी रामदेव

by | Aug 16, 2026 | ट्रेंडिंग, बड़ी ख़बरें

हरिद्वार: योग गुरु स्वामी रामदेव ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक विभाजन और युवाओं के आचरण को लेकर चिंता जताई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में रामदेव ने कहा कि आजादी का मतलब मनमानी या उद्दंडता नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को खत्म करने की जरूरत है।

सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

स्वामी रामदेव ने सरकारी नौकरियों में कथित भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं होती हैं और कई बार जाति, वर्ग, समुदाय या विचारधारा के आधार पर लोगों को प्राथमिकता दी जाती है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में ‘सत्यमेव जयते’ की बात होती है, जबकि दूसरी तरफ कथित तौर पर पैसे और पहले से तय व्यवस्था के आधार पर नौकरियां बांटने की शिकायतें सामने आती हैं। रामदेव ने चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों को समय रहते ठीक किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह आंदोलन के नाम पर अराजकता का समर्थन नहीं करते, लेकिन देश में भ्रष्टाचार और व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

रामदेव ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में मौजूद असमानताओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है, जो समाज के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए भारतीय शिक्षा बोर्ड को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। उनके मुताबिक, शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार हासिल करना नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों को मजबूत करना भी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कई छोटे स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षक, किताबें, बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। वहीं, जहां सुविधाएं मौजूद हैं, वहां नकल और पेपर लीक जैसी समस्याएं सामने आती हैं।

सत्ता पक्ष और विपक्ष को भी दी नसीहत

स्वामी रामदेव ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से राजनीतिक कटुता कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में पक्ष और विपक्ष के बीच ऐसा माहौल नहीं होना चाहिए, जिसमें दोनों एक-दूसरे को दुश्मन की तरह देखें।

उन्होंने सत्ता पक्ष से विपक्ष के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और विपक्ष से भी सत्ता पक्ष के नेताओं का सम्मान करने की अपील की। रामदेव ने कहा कि दोनों पक्षों को याद रखना चाहिए कि वे जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं।

Gen-Z युवाओं के आंदोलन और आचरण पर टिप्पणी

रामदेव ने हाल के Gen-Z युवाओं के आंदोलनों का जिक्र करते हुए उनके कुछ तौर-तरीकों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आजादी का मतलब हर तरह की मनमानी नहीं है।

उन्होंने युवाओं के बीच नशे और रिश्तों को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि स्वतंत्रता के नाम पर सामाजिक मर्यादाओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “आजादी के नाम पर हर तरह की स्वतंत्रता स्वतंत्रता नहीं, उद्दंडता है।”

रामदेव ने देश में जाति और धर्म के आधार पर बढ़ती दूरी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, दलित, आदिवासी और विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच नफरत की दीवारें नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों से आपसी घृणा और नफरत की दीवारें तोड़ने का संकल्प लेने की अपील की।

अमेरिका और चीन का भी किया जिक्र

स्वामी रामदेव ने भारत पर अमेरिका और चीन के दबाव का जिक्र करते हुए देश में एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाहरी चुनौतियों का सामना करने के लिए देश के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहना होगा।

उन्होंने विपक्षी नेताओं को भी धैर्य रखने की सलाह दी और कहा कि उन्हें जल्दबाजी में सत्ता हासिल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

भ्रष्टाचार को बताया देश की जड़ों के लिए खतरा

रामदेव ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, मीडिया, शिक्षा और चिकित्सा समेत अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रष्टाचार और बेईमानी की समस्या चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश की व्यवस्था और सामाजिक ढांचे को कमजोर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों के हाथों में सत्ता, संपत्ति और संसाधनों का अत्यधिक केंद्रीकरण हो गया है। उन्होंने आर्थिक असमानता कम करने और भ्रष्टाचार खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया।

रामदेव ने कहा कि देश में पेपर लीक की घटनाएं नहीं होनी चाहिए और हर व्यक्ति को रोजगार के समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने भय और भूख से मुक्त भारत तथा बेहतर और अधिक पारदर्शी व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म