नए रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 93 गेंदो पर 102 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 83 गेंदो पर 105 रन बनाए और इनके शानदार शतकों की बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए। वहीं कप्तान राहुल ने भी बेहतरीन 43 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली | साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 359 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला है।
#ShaheedVeerNarayanSingh#InternationalStadium#NewRaipur#SouthAfrica#Ruturajgaikward#viratkohli

