August 11, 2026 | 9 : 14 AM

राज्य न्यूज़

हेल्थ इंश्योरेंस पर जनता के लिए गुड न्यूज

by | Aug 28, 2025 | न्यूज़

कई नामी बीमा कंपनियों के पॉलिसीधारक मुश्किल में हैं. उन्हें 1 सितंबर से अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहीं मिल पाएगी. एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स द्वारा इस सेवा को निलंबित करने के निर्णय के बाद लोगों को इसका सामना करना पड़ेगा. अस्पताल और बीमा कंपनियों की इस लड़ाई के बीच जीएसटी रिफॉर्म पर भी काम किया जा रहा है. खुद पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से इसका ऐलान किया था. ऐसे में हेल्थ इश्योरेंस पर जनता के लिए अच्छी खबर है या बुरी, आइए जानते हैं.

जानकार कहते हैं कि अगर प्रीमियम को जीएसटी से मुक्त कर दिया जाए, तो स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में तेज़ी आएगी. नेशनल इंश्योरेंस की सीएमडी राजेश्वरी सिंह मुनि ने कहा कि कीमतों में गिरावट से ज्यादा खुदरा ग्राहक आकर्षित होंगे और मौजूदा ग्राहक भी राशि बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं. केंद्र सरकार जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम को जीएसटी से मुक्त करने पर विचार कर रही है. सिंह मुनि ने कहा, आज, स्वास्थ्य बीमा सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला क्षेत्र है, जो देश के कुल गैर-जीवन बीमा प्रीमियम का लगभग 41% है.

उनके अनुसार, देश में लगभग 55 करोड़ लोग विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत आते हैं, जिनमें सशुल्क स्वास्थ्य बीमा, केंद्रीय स्वास्थ्य बीमा और राज्य स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं. बाकी आबादी किसी भी स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत नहीं आती है. कोविड के बाद, स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकता और महत्व को जनता ने काफी हद तक समझा है और इसकी मांग में काफी वृद्धि हुई है.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म