राज्य न्यूज़

सोशल मीडिया पोस्ट ने भड़काई हिंसा,दादा-पोते पर जानलेवा हमला

by | May 10, 2025 | न्यूज़

मामला गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही पट्टी गांव का है जहां युवक द्वारा इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। पोस्ट प्रसारित करने के आरोप में युवक तथा उसके दादा की गांव के ही करीब 50 की संख्या में लोगों ने घर में घुसकर पिटाई कर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक तथा उसके दादा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती करा दिया और वहीं इस पूरे मामले में युवक के बयान पर पांच नामजद सहित 50 अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही पट्टी गांव में सूचना प्राप्त हुई की शुक्रवार की रात गांव के ही अंकित मिश्रा की ओर से इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया, जिसके कारण गांव में दो समुदाय में तनाव कायम हो गया था|अब क्षेत्र में पुलिस शांति बनाए रखने का प्रयास कर रही है|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म