राज्य न्यूज़

वाराणसी दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया गया, अजय राय ने जताया विरोध

by | Sep 11, 2025 | उत्तर प्रदेश, वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं, जहाँ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी दौरान शहर के एक प्रमुख होटल में भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय वार्ता भी आयोजित हो रही है।

पीएम के दौरे से पहले विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित पार्टी के 100 से ज्यादा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं ने “वोट चोरी” के मुद्दे पर प्रदर्शन की योजना बनाई थी।

अजय राय ने नजरबंदी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। उन्होंने लिखा, “हमें रोकने के लिए पुलिस भेजी गई है, कार्यकर्ताओं की आवाज दबाई जा रही है — लेकिन ये लड़ाई रुकेगी नहीं। ये वोट चोरों को बचा नहीं पाएगा।”

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर विरोध की आवाज उठाते रहेंगे और नारा देंगे — “मोदी, वोट चोरी बंद करो!”

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म