राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। महासंघ ने कहा कि पहलगाम की दुखद घटना के बदले में सेना के इस शौर्य और पराक्रम से पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। संगठन ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री को भी बधाई दी और अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली लिस्ट जारी की।
#SamacharPlusOTT #lucknow
