नेपाल में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे हालात सामान्य होने तक नेपाल की यात्रा से बचें।
नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे जहां हैं वहीं रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और पूरी सतर्कता बरतें। साथ ही, उन्हें स्थानीय प्रशासन और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की सुरक्षा सलाह का पालन करने को कहा गया है।
किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

