August 11, 2026 | 7 : 35 AM

राज्य न्यूज़

पीतल की थाली को लेकर हुआ झगड़ा… पत्नी और एक महीने के बेटे पर पति ने बरसाई बेल्ट

by | Aug 29, 2025 | न्यूज़

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शख्स ने अपनी पत्नी और एक महीने के बच्चे को बेल्ट से इतना पीटा कि मासूम के दोनों कानों से खून आ गया. मामले को लेकर बताया गया कि पति शराब का आदी है. उसने शराब पीने के लिए अपनी पैतृक जमीन तक बेच डाली. हद तो तब हो गई, जब वह शराब पीने के लिए अपने घर में रखे सामान तक बेचने पर उतारू हो गया. इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता है.

ये मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा से सामने आया है. यहां रहने वाला राकेश शराब पीने का आदी है. राकेश ने शराब के लिए अपनी पैतृक संपत्ति तक बेच दी थी. अब वह शराब पीने के लिए घर में रखा सामान भी बेचने लगा था. पति की शराब पीने की आदत को लेकर उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था. घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और राकेश ने पत्नी को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया. पत्नी की गोद में एक महीने 10 दिन का मासूम था. पत्नी के साथ-साथ मासूम को भी बेल्ट लगी, जिससे बच्चा घायल हो गया.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म