August 11, 2026 | 11 : 06 AM

राज्य न्यूज़

पांच बच्चों की मां अचानक हो गई गायब

by | Aug 28, 2025 | न्यूज़

कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों का होता है. मगर कुछ लोग इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते. ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के अमेठी से. पांच बच्चों की मां अपने आशिक के साथ भाग गई. उधर पति बेचारा इस बात से बेखबर 7 दिन तक पत्नी को ढूंढता रहा. जब पत्नी का सच पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. वो सीधे थाने पहुंचा. वहां, रोते हुए पुलिस को पूरी बात बताई.


पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है. मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव का है. यहां राम अवतार यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनके एक पत्नी और पांच बच्चे हैं. पत्नी किरण यादव एक दिन घर से अचानक गायब हो गई. पति परेशान होकर पत्नी को ढूंढने लगा. बच्चे भी मां को यहां वहां ढूंढने लगे. मगर पत्नी का कोई सुराग हाथ न लगा. ऐसा करते-करते 7 दिन बीत गए.


फिर पति को पता चला कि उसकी बीवी सहजीपुर गांव के एक युवक संग भागी है. यह सुनते ही राम अवतार के होश फाख्ता हो गए. उसने तब थाने जाकर पुलिस के पास FIR दर्ज करवाई. राम अवतार बोला- साहब मेरी बीवी किसी गैर मर्द के साथ भाग गई है. वो 20 अगस्त को सुबह 11 बजे घर से निकली थी. हम 7 दिन तक उसे ढूंढते रहे. तब हमें उसकी सच्चाई पता चली. हमारे पांच बच्चे हैं. एक बेटी की शादी हो गई है. दूसरी बेटी की अगले साल शादी होनी है. पत्नी की हरकत से हमारी समाज में बेइज्जती हो रही है.पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. वो सीधे थाने पहुंचा. वहां, रोते हुए पुलिस को पूरी बात बताई.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म