राज्य न्यूज़

यूपी :आज 37 जिलों में अलर्ट, बारिश-बिजली से 13 की मौत

by | Apr 18, 2025 | न्यूज़

यूपी में बेमौसम बारिश कहर बनकर टूटी है। 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 6 मौतें अयोध्या में हुई हैं। यहां गुरुवार शाम को तेज आंधी चलने से एक ट्रैक्टर- ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबकर 3 महिलाओं की मौत हो गई।

इसके अलावा, बारिश से दीवार गिर गई। मलबे में दबने से 3 महिलाओं की जान चली गई। बाराबंकी में टिन शेड और पेड़ गिरने से 6 साल के बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हुए हैं। अमेठी और बस्ती में बिजली गिरने से 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। गोरखपुर में देर रात बारिश हुई।

बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी ने अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कहा- चिंता की जरूरत नहीं है। सरकार आपके साथ है। अधिकारी फील्ड में उतरें, राहत कार्यों पर नजर रखें। जलभराव की स्थिति में जल निकासी की व्यवस्था कराएं। फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजी जाए, ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म