यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही दिन और रात के तापमान में बढोत्तरी होगी। वहीं मौसम विभाग ने 48 घंटे बाद 18 अप्रैल से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जगह बारिश की आशंका जताई जा रही है।
वहीं, मौसमी सिस्टम प्रभावी हो जाने से नमी बढ़ गई और तापमान चढ़ने के बजाए गिर गया है, दिन का पारा अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है।

