उत्तराखंड के हल्द्वानी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 24 साल के एक युवक ने पिता के सामने ही चाकू से अपना गला रेत डाला. आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक का नाम सजल जोशी था. मरने से पहले उसने यूट्यूब पर 6.32 मिनट का वीडियो डाला. इसमें उसने बताया कि क्यों वो ये खौफनाक कदम उठाने जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, जब सजल ने वीडियो यूट्यूब पर डाला तो कनाडा में रह रहे उसके भाई ने वो वीडियो देख लिया. उसने तुरंत पापा को फोन किया. पूरी बात बताई कि सजल गलत कदम उठाने जा रहा है. पिता तुरंत सजल के कमरे में पहुंचे. देखा बेटे के हाथ में चाकू था. उन्होंने चाकू छीनने की कोशिश की. मगर सजल ने चाकू से अपना गला रेत डाला. बेतहाशा खून उसके गले से बहने लगा.