राज्य न्यूज़

प्रयागराज में कलयुगी पत्नी की करतूत सुन सन्न रह जाएंगे आप

by | May 16, 2025 | उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज

इस कलयुग में रिश्तों को शर्मसार कर देनी वाली घटना सामने आई है जहां कलयुगी पत्नी की करतूत सामने आई है| मांडा क्षेत्र के केरानी का तारा मोहल्ला में बुधवार दोपहर को पत्नी ने दो बेटों संग मिलकर पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से मारा और तब तक उसे मारते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई|मांडा खास निवासी 58 वर्षीय दिनेश कुमार मौर्या किसान था और गांव में बेटे अनिल कुमार, सुनील कुमार और पत्नी सोना देवी के साथ रहता था। बताया गया है कि कुछ दिन पहले दिनेश ने घर में रखी करीब 50 किलो सरसों को बेच दिया था जिसके बाद दिनेश की पत्नी और बेटे नाराज हो गए। हत्या के बाद शव को गंगा में फेंक दिया गया| दिनेश के भतीजे श्याम बाबू ने घटना की सूचना बुधवार को पुलिस को दी, लेकिन मांडा थाने की पुलिस हत्या को छिपाने में जुटी रही।

जब पुलिस अधिकारियों को जानकारी हुई तो जांच करने के निर्देश दिए और तब पुलिस जांच में जुटी और फिर पत्नी और दोनों बच्चों के खिलाफ मुकादमा दर्ज किया|एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता का कहना है कि पत्नी व दो बेटों ने पेड़ से बांधकर हत्या की थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। 

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म