August 11, 2026 | 10 : 15 AM

राज्य न्यूज़

योगी सरकार की नई पहल: सर्वोदय विद्यालयों और छात्रावासों में हर रविवार चलेगा श्रमदान अभियान

by | Sep 14, 2025 | उत्तर प्रदेश, न्यूज़

स्वच्छ भारत मिशन को और मजबूती देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में और समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों और राजकीय छात्रावासों में रविवार को नियमित रूप से श्रमदान कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इस अभियान के तहत अब हर रविवार विद्यार्थी अपने विद्यालय और छात्रावास परिसर की सफाई करेंगे। वे खुद अपने आस-पास की साफ-सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण में भाग लेंगे। इसका उद्देश्य न केवल परिसर को स्वच्छ बनाना है, बल्कि छात्रों में अनुशासन, सहयोग, जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की भावना को भी मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई के अलावा टूटी-फूटी कुर्सियों और टेबलों की मरम्मत, पानी की टंकियों और नालियों की सफाई, तथा कचरे का उचित निस्तारण भी किया जाएगा। इसके लिए झाड़ू, फावड़े, बाल्टियाँ, तसले और कूड़ेदान जैसी सभी जरूरी चीजें पहले से मुहैया करा दी गई हैं, जिससे छात्रों को कार्य करने में कोई कठिनाई न हो।

सरकार की यह पहल न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि छात्रों को जीवन के व्यावहारिक पाठ भी पढ़ा रही है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म