कानपुर में यूपी का सबसे बड़ा संघ कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। महज 17 महीने में 4 मंजिला भवन को बनाया गया है। कानपुर दौरे पर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत आज इसका लोकार्पण करेंगे। कारवालो नगर में संघ कार्यालय को बनाया गया है। 6500 स्क्वायर फीट में पूरा बनकर तैयार किया गया है।
संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अनुपम ने बताया कि पूरी बिल्डिंग को गाय के गोबर से पेंट किया गया है। इस पेंट से बिल्डिंग का तापमान भी कम रहता है। पूरी बिल्डिंग में वेंटिलेशन का ध्यान रखा गया है। जगह-जगह खिड़कियां बनाई गई हैं। दिन में बिल्डिंग में लाइट जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

