दिल्ली में एक बार फिर यमुना खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, जिसके चलते शहर में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़ा जा रहा पानी लोगों के लिए संकट का कारण बन रहा। आज सुबह यानी 1 सितंबर को यमुना का जलस्तर 204.95 मीटर दर्ज किया गया। यहां जलस्तर खतरे के निशान से कुछ ही कम है। आने वाले 2-3 दिन में नदी का जलस्तर और भी बढ़ सकता है। हर घंटे लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते दिल्ली में 2023 जैसे हालात बन सकते हैं. हालांकि, दिल्ली में यमुना का जलस्तर सुबह 11 बजे रेलवे के पुराने लोहे के पुल पर यमुना का जलस्तर 204.88 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान के नीचे है, लेकिन आने वाल 24 से लेकर 48 घंटों में ये खतरे के निशान को पार कर सकता है।
#SamacharPlusOTT #yamunawaterlevel #delhinews
