राज्य न्यूज़

भारत-अमेरिका व्यापार में फिर से बढ़ेगी गर्मी? आज दिल्ली में ट्रंप के दूत से अहम बातचीत

by | Sep 16, 2025 | अंतरराष्ट्रीय, न्यूज़

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। दोनों देश नई दिल्ली में उच्च-स्तरीय व्यापार वार्ता के लिए आमने-सामने होंगे। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका की ओर से भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर दंडात्मक शुल्क लगाया गया है।

इस अहम बैठक का नेतृत्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिनिधि और दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच करेंगे। माना जा रहा है कि यह बातचीत भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों की दिशा तय कर सकती है।

दरअसल, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल को 25 से 29 अगस्त के बीच भारत आना था ताकि द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर छठे दौर की वार्ता हो सके। लेकिन भारत पर 50 फीसदी टैरिफ — जिसमें 25 फीसदी सिर्फ रूसी तेल खरीद पर था — लगाने के बाद यह दौरा टाल दिया गया था। तब से दोनों देशों के अधिकारी वर्चुअल मीटिंग्स के जरिए संपर्क में बने हुए थे।

आज की बैठक में भारत की ओर से वाणिज्य मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों से जुड़े अधिकारी भी इस वार्ता में हिस्सा लेंगे।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म