उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक महिला ने पति से नाराज होकर सुसाइड कर लिया. दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर लड़ाई हुई थी. पति ने पत्नी की बात नहीं मानी तो वो तमतमाते हुए कमरे में गई. फिर दुपट्टे से फंदा बनाकर कुंडे से लटक गई.
बाहर पति दरवाजा पीटता रहा और उससे खोलने की गुहार लगाता रहा. फिर आसपास के लोगों को बुलाकर जब दरवाजा तोड़ा. आनन-फानन में महिला को उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों की सूचना के दो घंटे बाद तक पुलिस वीआईपी मूवमेंट के नाम पर टाल मटोल करती रही. बाद में चौकी इंचार्ज ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

