उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार इसी महीने के आखिर में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं| ऐसे में कौन होगा देश के सबसे बड़े राज्य का नया डीजीपी? ऐसे में मई महीने के आखिर में तीन डीजी रैंक के अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इनमें डीजीपी प्रशांत कुमार, डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री और डीजी टेलीकॉम संजय एम तरड़े शामिल हैं|प्रशांत कुमार के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं. इनमें सबसे ऊपर दलजीत सिंह चौधरी का नाम है. इनके अलावा अतुल शर्मा और राजीव कृष्ण को भी इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है|
बता दें कि दलजीत सिंह चौधरी वर्तमान में बीएसएफ के डीजी हैं, जबकि आलोक शर्मा एसपीजी की कमान संभाल रहे हैं| दोनों अधिकारियों की सेवानिवृत्ति में छह माह से अधिक समय बाकी है| वहीं राजीव कृष्ण की बात करें तो वो अभी उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ विजिलेंस के निदेशक भी हैं. उनकी सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष शेष हैं|

