भारत-पाक के बीच तनाव अभी बरकरार है| हालांकि दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति बना ली है|लेकिन टीम इंडिया को धमकी के कारण मजबूरन मैच खेलना पड़ा था|टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट अनुसार भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान बाजू पर काली पट्टी बांधी थी| इसके लिए टूर्नामेंट के आयोजकों और एशियाई हैंड बॉल संघ (AHF) ने टीम इंडिया को टूर्नामेंट से निष्कासित करने की धमकी दी थी| भारतीय हैंडबॉल टीम मैनेजमेंट ने पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के कारण मुकाबले से नाम वापस लेने पर विचार किया था, इसलिए मजबूरी में भारत को ये मैच खेलना पड़ा|
टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से भारतीय हैंडबॉल महासंघ के कार्यकारी निदेशक आनंदेश्वर पांडे ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल महासंघ के नियमों के मुताबिक भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को बॉयकॉट किया होता तो उसे 10 हजार यूएस डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 8.5 लाख रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ता. टीम इंडिया को जुर्माने के साथ ही 2 साल का बैन भी झेलना पड़ सकता था.
आनंदेश्वर पांडे ने बताया, “AHF ने हमसे साफ कहा कि अगर भारतीय टीम मैच खेलने नहीं आती है तो यह ओलंपिक नियमों का भी उल्लंघन होगा. हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था|” बता दें कि भारत को पाक के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा|

