राज्य न्यूज़

हेट स्पीच केस में अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत

by | Aug 20, 2025 | उत्तर प्रदेश, प्रयागराज

बसपा के विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से हेट स्पीच मामले में बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मंगलवार को मऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें अब्बास को दो साल की सजा सुनाई गई थी।

हेट स्पीच का यह मामला 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार से जुड़ा है, जब अब्बास अंसारी ने एक रैली के दौरान आपत्तिजनक बयान दिया था। उस वक्त उनके बयान को समाज में वैमनस्य फैलाने और अधिकारियों को धमकाने के रूप में देखा गया। इस पर उनके खिलाफ मऊ में केस दर्ज किया गया और मामले की सुनवाई के बाद निचली अदालत ने उन्हें दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।

अब्बास अंसारी ने इस फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि अंतिम निर्णय आने तक अब्बास को सजा पर रोक दी जाती है।

इस फैसले से अब्बास को चुनावी अयोग्यता से भी अस्थायी राहत मिली है, क्योंकि दो साल या उससे अधिक की सजा होने पर सांसद या विधायक की सदस्यता रद्द हो सकती है। अब इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख पर नजर रहेगी, जब हाईकोर्ट अंतिम निर्णय लेगा कि सजा बरकरार रहेगी या नहीं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म