आमतौर पर सर्दियों में सर्दी-जुकाम और फ्लू के कारण सूखी खांसी आने लगती है लेकिन गर्मियों में भी सूखी खांसी हो सकती है। गर्मी के मौसम में एलर्जी, संक्रमण या अन्य कई कारणों से सूखी खांसी हो सकती है। खांसी एक आम समस्या है, जिसे कई घरेलू उपाय अपनाकर ठीक किया जा सकता है। कई मामलों में ये उपाय खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं और अधिकतर मामलों में इन का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।
शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से युक्त होता है जो खांसी को दूर करने के साथ ही दर्द में भी राहत प्रदान कर सकता है। गर्मी के मौसम में खांसी होने पर शहद को हर्बल टी या नींबू पानी में डालकर पीने से खांसी में तुरंत आराम मिलने की संभावना रहती है।

