दिल्ली के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। बीते दिनों की उमस भरी गर्मी से अब राहत मिलने की सम्भावना नजर आ रही है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे, गरज वाले बादल दिखाई पड़ सकते हैं, बिजली चमकने की संभावना है। करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही, हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।
इसके अलावा, ये भी उल्लेखनीय है कि दिल्ली में लगातार छठे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) संतोषजनक श्रेणी में रहा। सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली का AQI 96 दर्ज किया गया, जिसे एक अच्छा स्तर माना जाता है।

