कानपुर नौबस्ता मछरिया की जामा मस्जिद के बाहर वक्फ बिल का विरोध और आत्मदाह करने की कोशिश के मामले में नौबस्ता थाने की पुलिस ने 8 नामजद समेत 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नौबस्ता पुलिस ने 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
मामले में आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि शातिरों ने एक रात पहले माहौल बिगाड़ने के लिए एक रात पहले पर्चे बांटे थे। इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुपों से मैसेज वायरल किया था। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।
गनीमत रही कि पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मछिरया निवासी सैफ बताया। इसके साथ ही विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे बाबूपुरवा निवासी मो. रेहान, यशोदा नगर मछरिया निवासी मो. अदनान और मछरिया वाटर पार्क वाली गली निवासी मो. सहिल को मौके से अरेस्ट कर लिया।

