आज, 9 सितंबर 2025, नए संसद भवन में भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा इसका फैसला आज मंगलवार 9 सितंबर 2025 को हो जाएगा। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद आज देश के अगले उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्ताधारी एनडीए गठबंधन की ओर से सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के इंडिया अलायंस की ओर से बी सुदर्शन रेड्डी उम्मीदवार हैं। चुनाव के बाद इसका रिजल्ट मंगलवार शाम तक ही घोषित किए जाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, क्रॉस वोटिंग की भी आशंकाए हैं। मतदान संसद भवन में सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा और मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। . . . . . . .
#SamacharPlusOTT #vicepresidentelection2025 #cpradhakrishnan #bsudershanreddy
