अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कॉलेज परिसर में खेली गई। इसमें महादेव पीजी कॉलेज के कबड्डी टीम की कैप्टन राष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा भारद्वाज ने फाइनल में अकेले छह अंक स्कोर कर टीम को पांच अंक के अंतर से खिताब दिलाने में कामयाब हुई।
बसंत कन्या पीजी कॉलेज कमच्छा वाराणसी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में दो पूल में पांच टीमों में मुकाबला खेला गया। उद्घाटन मैच बसंत महिला पीजी काॅलेज की टीम और सिंहपुर एलिस क्लब के बीच खेला गया। इसमें सिंहपुर की टीम पांच अंकों से विजेता रही। दूसरा मैच युवक मंगल दल गौरा कला और बसंत महिला पीजी कॉलेज की बी टीम के बीच खेला गया। इसमें युवक मंगल दल गौरा कला की टीम ने बाजी मारी।

