वाराणसी में 5 साल की रेप पीड़त मासूम की मां ने बताया कि, बेटी विनोद के साथ बाहर खेल रही है। तीन घंटे बाद भी नहीं लौटी तो मैं ढूंढते हुए बाहर गई। आसपास तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। विनोद को फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ था। मैं परेशान हो गई। तभी घर के बाहर बंधा डॉगी भौंकने लगा।
मेरे जंजीर खोलते ही डॉगी तेजी से कब्रिस्तान की ओर भागा। 10 मिनट में वापस आया और मुझे खींचकर वहां ले गया। जब मैं पहुंची तो देखा बेटी बदहवास पड़ी थी। मासूम की मां ने कही। आरोपी पीड़ित बच्ची के पिता का दोस्त है। आरोपी शनिवार दोपहर में मासूम को बहकाकर क्रिश्चियन कब्रिस्तान में ले गया और बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद बदहवास हालात में छोड़कर फरार हो गया था। परिजनों ने सोमवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी।
फिर केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने दीनदयाल अस्पताल में मेडिकल भर्ती कराया।

