वाराणसी की साइबर क्राइम पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने फर्जी तरीके से अपने एड्रेस पर दूसरे का क्रेडिट कार्ड मंगवाकर उससे 34 लाख रुपए की ठगी कर डाली। इस मामले में भुक्तभोगी ने साल 2024 में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
साइबर पुलिस ने फरार साइबर जालसाजों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित था। दोनों के पास से एक कार, दो मोबाइल फोन और कैश बरामद हुआ है। फिलहाल इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया है।
राजीव सिंह ने बताया- इस मामले में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर टीम तैयार कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। जिसमें इस मामले से जुड़े हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए थे। लेकिन उसी समय से दो अपराधी फरार चल रहे थे।

