राज्य न्यूज़

वाराणसी: चार वर्ष की लापता मासूम का मिला शव, पोस्टमार्टम कर पुलिस जांच में जुटी

by | Jun 25, 2025 | उत्तर प्रदेश, वाराणसी

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। चार वर्षीय यह बालिका मंगलवार को अचानक लापता हो गई थी और देर रात उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक तालाब में उतराता हुआ मिला। बच्ची की पहचान एक ऐसे परिवार से हुई है जो बकरीद का त्योहार मनाने के लिए ननिहाल आया हुआ था। बच्ची अपनी मां के साथ नाना के घर आई थी और वहीं रह रही थी।

मंगलवार को अचानक बच्ची लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। काफी प्रयासों के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने शाम को कपसेठी थाने में जाकर पुलिस को तहरीर दी और अपहरण की आशंका जताई। देर रात जब तालाब में शव मिला तो पूरे गांव में मातम छा गया। शव की स्थिति को देखकर परिजनों और पुलिस को यह स्पष्ट हो गया कि बच्ची की हत्या की गई है और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसका शव तालाब में फेंक दिया गया है।

सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या और अपहरण दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। बच्ची की मौत ने पूरे इलाके में आक्रोश और शोक की लहर पैदा कर दी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म