वाराणसी में एथलीट खिलाड़ी से उसके बॉयफ्रेंड समेत 7 लड़कों ने चलती कार में गैंगरेप किया। हालत बिगड़ने पर उसे घर के पास सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। इसके बाद खिलाड़ी किसी तरह अपने घर पहुंची और घर वालों को पूरी बात बताई। घर वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
खिलाड़ी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। गैंगरेप की घटना का पता चलते ही पुलिस के सभी अधिकारी, थाना प्रभारी पुलिस लाइन पहुंच गए। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने भी बैठक की। घटना 2 अप्रैल की है। मामला लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र का है।

