उत्तरकाशी का गंगोत्री नेशनल पार्क एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थल है, जो गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही पर्यटकों के लिए खुल जाता है। सेट एक्सपर्ट्स कंपनी पर्यटकों को गंगोत्री नेशनल पार्क के विभिन्न दर्रों तक ले जाती है, जिनमें तपोवन ट्रेक, गोमुख ट्रेक, कालिंदी पास और मयाली पास प्रमुख हैं। उत्तरकाशी जिले के योग्य और कुशल व्यक्तियों की टीम के साथ, ये कंपनी पर्यटकों को पहाड़ों के सुंदर दृश्यों का अनुभव कराती है। गंगोत्री नेशनल पार्क में एडवेंचर के शौकीनों के लिए कई रोमांचक गतिविधियाँ उपलब्ध हैं।
#SamacharPlusOTT #uttarkashi
