राज्य न्यूज़

उत्तरकाशी : सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का जल्द हो निस्तारण

by | May 14, 2025 | उत्तराखंड

उत्तरकाशी में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह ने जनपद मुख्यालय में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम ने पोर्टल पर नियमित अपडेट रहने और अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और शिकायतों के निस्तारण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। साथ ही सभी अधिकारियों को नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लॉग इन करने और अपने विभागों से संबंधित शिकायतों की निगरानी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम डुंडा देवानंद शर्मा, शालिनी नेगी, तहसीलदार भटवाड़ी सुरेश सेमवाल आदि मौजूद रहे।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म