कई दिनों से बेहाल उत्तराखंड को मिलने है बड़ी राहत तो वहीं कुछ जगह मौसम के मिजाज ज्यादा कुछ बदलाव होता नहीं दिखेगा|शनिवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में चटक धूप खिली रही। शाम के समय आंशिक बादल मंडराते रहे| दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़े जीना मुहाल कर रहे हैं|देहरादून का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है लेकिन उमस होने से लोग परेशान हैं|चारधाम यात्रा मार्ग पर दिन भर धूप और बादलों की आंख मिचौली चलती रही। कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ी|
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम सूखा रहेगा|सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र बौछारें पड़ने, आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।

