राज्य न्यूज़

उत्तराखंड में बादल फटने से खीर गंगा गांव तबाह, 34 सेकेंड में पूरा गांव बहा

by | Aug 5, 2025 | उत्तराखंड

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे भीषण प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचा दी। खीर गंगा गांव में बादल फटने की घटना के चलते भारी बारिश और मलबे का सैलाब आया, जिसने महज 34 सेकेंड में पूरा गांव बहा दिया। यह घटना इतनी तेज और भयावह थी कि गांव को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

घटना के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि किस तरह पहाड़ों से तेज़ रफ्तार से बारिश का पानी, पत्थर और मलबा बहता हुआ गांव में घुसता है और पूरी बस्ती को अपने साथ बहा ले जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि लोग कुछ भी नहीं बचा पाए।

प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। अभी तक जान-माल के नुकसान की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में कई घर तबाह हुए हैं और लोग लापता हो सकते हैं। स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए आसपास के इलाकों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है।

उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में इस तरह की घटनाएं मानसून के दौरान आम होती जा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और अनियंत्रित निर्माण कार्यों के चलते इस तरह की प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। फिलहाल, स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

वीडियो

Ghaziabad: पालतू कुत्तों ने युवती पर किया हमला

राजनगर एक्सटेंशन की KW Srishti सोसायटी में पालतू कुत्तों ने युवती पर हमला किया। इस घटना का CCTV फूटेज भी सामने आया है। इस घटना के बाद से महिला दहशत में है। अब महिला ने एक वीडियो जारी कर पुलिस और प्रशासन से मदद मांगी है। उसका...

Delhi: 14 सरकारी विधेयक तथा कुल 12 विधेयक पारित के साथ सत्र का समापन

आज संसद के मानसून सत्र के समापन पर लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला बोले, "14 सरकारी विधेयक तथा कुल 12 विधेयक पारित के साथ सत्र का समापन|" #SamacharPlusOTT #loksabha #sansad...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म