कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 10 और 11 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आएंगे। उनके दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अमेठी सांसद के.एल. शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दे उठाते हैं, बीजेपी उसी पर काम करने लगती है, जैसे GST का मुद्दा। शर्मा ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव में धांधली कर जीतती है और चुनाव आयोग भी मिलीभगत में शामिल है। 11 सितंबर को राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित होगी।
#samacharplusott #raebareli #rahulgandhi
