उत्तर प्रदेश की राजनीति संभल मुद्दे पर फिर गरमा रही है। जांच आयोग द्वारा संभल की हिंसा पर रिपोर्ट सीएम को दिए जाने के बाद से इस मामले का जिन्न फिर धीरे-धीरे बोतल से बाहर आ रहा है। बिना सार्वजनिक हुए ही रिपोर्ट के कुछ तत्थ बाहर आए तो उस पर सियासी बवंडर खड़ा हो गया। सियासी दलों में इस पर बयानबाज़ी भी खूब हुई। इतना ही नहीं सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की इस पर तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आई। इसके बाद से ऐसे तमाम सवाल उठ रहे हैं, जो कहीं ने कहीं यूपी के आगामी चुनाव में हथियार के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। सियासी गलियारों में ये बात तो खूब चर्चा में है कि बीजेपी 2027 के चुनाव में संभल की रिपोर्ट को ‘राजनीतिक हथियार’ बनाएगी। और इसी के सहारे माहौल तैयार कर विपक्ष को चुनावी अखाड़े में चित करने की कोशिश करेगी!
#samacharplusott #upnews #sambhal
