खबर गोरखपुर से जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गीडा में बन रहा उत्तर प्रदेश का पहला स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। 48 करोड़ 39 लाख की लागत से बन रहे इस संस्थान में अगले शैक्षिक सत्र से होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के कोर्स शुरू होंगे। अब तक 85% से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पहले चरण में क्लासरूम, किचन, प्रशासनिक भवन और बेसमेंट पार्किंग तैयार हो रही है, जबकि दूसरे चरण में हॉस्टल बनेंगे। ये संस्थान पूर्वांचल के युवाओं को हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगारपरक शिक्षा का नया प्लेटफॉर्म देगा।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #upnews
