योगी सरकार ने मंगलवार रात 11 IPS अफसरों के तबादले कर दिए। बुलंदशहर, बाराबंकी, मथुरा और बागपत के SP बदले गए हैं। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर की शिकायत पर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटा दिया गया है।
आगरा पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। उनकी जगह पर आगरा के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार को आगरा कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंगलवार देर शाम को 16 IAS अफसरों के भी तबादले किए गए थे। चंदौली डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का डीएम बनाया गया। अयोध्या डीएम चंद्र विजय सिंह को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया।

