उप राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ सकते हैं। इससे पहले 22 अप्रैल को ही विशेष विमान से अमेरिका के कमांडोज आगरा पहुंचेंगे। अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस, पत्नी उषा वेंस 23 अप्रैल को सुबह जयपुर से लगभग 9:30 बजे आगरा पहुंचेंगे। सुरक्षा के लिए ताजमहल को इससे दो-ढाई घंटे पहले ही बंद कर दिया जाएगा।
जो पर्यटक ताजमहल में होंगे, उन्हें भी बाहर कर दिया जाएगा। टिकट विंडो बंद रहेंगी। उप राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ एक घंटे तक ताजमहल का दीदार करेंगे।
उप राष्ट्रपति के होटल निकलने के बाद ताजमहल को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। उप राष्ट्रपति 12:30 बजे आगरा से दिल्ली के रवाना होंगे। खेरिया स्थित वायु सेना स्टेशन से आईटीसी मुगल होटल तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति मांगी गई है।